स्वाइन फ्लू की चपेट में आने के बाद एक किशोर को लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया है।

स्वाइन फ्लू की चपेट में आने के बाद एक किशोर को लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया है। 


शहर में वर्ष 2019 में सालभर स्वाइन फ्लू का प्रकोप बना रहा। मरीजों की संख्या 550 के पार चली गई। कई मरीजों की मौत भी हुई। एच1एन1 वायरस अब भी सक्रिय है। नए वर्ष में चार मरीजों में बीमारी की पुष्टि हो चुकी है। बस्ती निवासी 15 वर्षीय किशोर को जुकाम, बुखार व गले में दिक्कत थी। ऐसे में परिवारजन लोहिया संस्थान लेकर आए। संस्थान के डॉ. विक्रम सिंह ने इलाज शुरू किया। जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। मामले की रिपोर्ट सीएमओ कार्यालय भेज दी गई।